कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी
सीवान, अप्रैल 5 -- व्यवसायियों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध की वजह से धातुओं के कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर स्थानीय बाजार पर पड़ा है। स्टील के बर्तनों में करीब 40 रुपये प्रति किलो, एल्यूमीनियम में 150 रुपये प्रति किलो, पीतल में 400 रुपये प्रति किलो, तांबा में 800 रुपये प्रति किलो तथा कांसा व फूल के बर्तनों में 900 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले इस महीनों में कई बर्तनों के दाम लगभग दोगुने तक पहुंच गए हैं। सीवान के बर्तन व्यवसायियों का कहना है कि लग्न के दिनों में हर साल मांग बढ़ती है, लेकिन इस बार ग्राहक खरीदारी से पहले कई बार सोच रहे हैं। लोग जरूरत के हिसाब से ही सामान खरीद रहे हैं और भारी सेट की जगह छोटे-छोटे आइटम पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। कुल मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.