हल्द्वानी, मई 24 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी से शराब की पेटियां लेकर जा रहे थे लेकिन गली में एक दीवार से जा टकराए। हादसे के बाद दोनों को मौके पर पुलिस ने पकड़ लिया।शनिवार शाम डायल 112 की ड्यूटी के दौरान एएसआई मान सिंह को पार्षद रवि जोशी ने सूचना दी कि नहर कवरिंग रोड पर दूध डेरी के पास एक स्कूटी असंतुलित होकर दीवार से टकरा गई है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने स्कूटी के साथ दो घायलों को पाया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बन्टी और रितिक निवासी वार्ड नं-13 राजपुरा, हल्द्वानी बताया। यह भी पढ़ें- कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार स्कूटी पर रखे प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से तीन पेटी कुल 144 टेट्रा पैक कच्ची शराब बरामद...