लखीमपुर खीरी, अप्रैल 6 -- Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में भरी कचहरी के अंदर दो वकील आपस में ही भिड़ गए। दोनों वकील एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पहले तो कहासुनी शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते मारपीट होने लगी। बातचीत इतनी बढ़ गई कि एक वकील ने दूसरे पर फायर कर दिया। गोली दूसरे अधिवक्ता को जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। दिन दहाड़े कचहरी में गोली की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल से चंद कदम की दूरी पर ही डीएम और एसपी के ऑफिस भी मौजूद हैं। गोली चलने की जानकारी जब अफसरों को लगी तो एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एएसपी पवन गौतम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गोली लगने से घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया र्है। पुलिस विवाद की वजह तलाशने में लगी है। शहर के मोहल्ला कमलापुरी में रहने वाले अधिवक्ता जितेंद्र राज सोमवार के...