बुलंदशहर, मार्च 19 -- बुधवार देर शाम अचानक आई आंधी व बारिश से ककोड़ बिजलीघर से जुड़े कस्बे समेत आसपास क्षेत्र के गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे आमजन परेशान हो गया। आपूर्ति ठप होने से लोगों के मोबाइल चार्जिंग समेत घरों में पानी की बड़ी समस्या पैदा हुई। बुधवार शाम करीब सात बजे से आपूर्ति ठप हुई। जो गुरुवार दोपहर को सुचारू हुई। अफसरों ने बताया कि आंधी बारिश से हाईटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन होने से आपूर्ति ठप हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...