मथुरा, अप्रैल 22 -- कोसीकलां। नगर में औषधि विभाग की छापामार कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश पाठक के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर पहुंचकर दवाइयों की जांच और दस्तावेजों की पड़ताल की। छापे के दौरान दवाइयों के बिल और स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई तथा प्रतिबंधित व बिना पर्चे की दवाइयों पर विशेष ध्यान दिया गया। कुछ दुकानों पर अनियमितताओं की चर्चा भी रही, हालांकि अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। अचानक हुई कार्रवाई से कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश पाठक ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग का हिस्सा है और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे निरीक्षण किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- उर्वरक दुकानों पर प्रश...