औचक जांच में पुनौरा थाने की व्यवस्था एसपी ने देखी
सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी अमित रंजन ने बुधवार को पुनौरा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। इस दौरान एसपी ने थाना के ओडी, हाजत, पहरा व्यवस्था, साफ-सफाई, सिरिस्ता कक्ष, वायरलेस प्रणाली और अभिलेखों के रख-रखाव का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टरों के संधारण और दस्तावेजों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, ड्यूटी में सतर्कता बरतने तथा आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर भी पदाधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.