ओवरलोडिंग से बचने को बिजली का दुरुपयोग न करें
मैनपुरी, मई 24 -- गर्मी के मौसम को देखते हुए एसई मुकेश कुमार ने बिजली व्यवस्था में सुधार को अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। जिसके तहत रविवार को एसई व अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने उपकेंद्र हन्नूखेड़ा व सुल्तानगंज का निरीक्षण कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। एसई ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर मरम्मत में देरी व जनसुनवाई में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी व जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय व कार्यस्थल छोड़ने वाले कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिर सकती है। कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए सोशल मीडिया सेल अनुभाग में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो बिजली घरों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों का समाधान करेगा। उन्होंने एक्सईएन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.