रामपुर, मई 24 -- ​स्वार। नगर के रामपुर-बाजपुर मार्ग पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब दो वाहन स्वामियों के बीच ओवरटेक करने को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने वाहनों से नीचे उतर आए और बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। ​दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चली इस बहसबाजी के कारण रामपुर-बाजपुर मार्ग पर वाहनों का चक्का जाम हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और राह चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ​हंगामे और बढ़ते जाम को देखते हुए आस-पास के स्थानीय निवासी और दुकानदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव करते हुए दोनों वाहन स्वामियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जिसके बाद कहीं जाकर यातायात चालू हो सका। स्थानीय निवासियों में पुलिस प्रशासन के ...