ओलावृष्टि से गेहूं के साथ मक्का, सब्जी को भी नुकसान
इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- ऊसराहार। ताखा तहसील क्षेत्र में ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इससे सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, मक्का, मुंगफली, खीरा, लौकी, शिमला मिर्च और उर्द, मूंग की फसलों को हुआ है। कई स्थानों पर फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे उत्पादन कम होने की आशंका है। ताखा के करीब बीस गांव में ओलावृष्टि होने से 500 हेक्टेयर गेहूं, करीब 50 हेक्टेयर मक्का, करीब 50 हेक्टेयर उर्द, मूंग, 20 हेक्टेयर मूंगफली की फसल को नुकसान हुआ है। क्षेत्र के नगला बले गांव में मक्का की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां लगभग 5 हेक्टेयर लगी मक्का की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसान कमलेश कुमार, विमलेश कुमार, अमीर सिंह,जयवीर, श्यामबाबू और राजवीर सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि खड़ी फसल कुछ ही मिनटों में बिछ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.