ओबीसी छात्रों के लिए बनेंगे छात्रावास, 15 दिन में मांगे प्रस्ताव
बहराइच, मई 22 -- बहराइच,संवाददाता। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं हेतु छात्रावास निर्माण की केंद्र प्रायोजित पीएम यशस्वी योजना के तहत 15 दिनों में प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद की राजकीय शिक्षण संस्थाओं जैसे मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आईटीआई एवं महाविद्यालयों में वरीयता तथा आगामी वर्षों में छात्रों के आवास की आवश्यकता के आधार पर छात्रावासों का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि इच्छुक शिक्षण संस्थाएं ओबीसी छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण संबंधी प्रस्ताव जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, विकास भवन, बहराइच कार्यालय में उपलब्ध कराएं। अधिक जानकारी के लिए विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.