ओपन स्टेट महिला कबड्डी का वाराणसी ने जीता खिताब
सोनभद्र, मार्च 19 -- सोनभद्र। खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के समन्वय से आयोजित ओपन स्टेट महिला कबड्डी प्रतियोगिता का सफल समापन गुरुवार को विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वाराणसी और आजमगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32-12 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं आजमगढ़ की टीम उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, मिर्जापुर, गाजीपुर, भदोही, जौनपुर, मऊ, गोंडा सहित कई जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.