ऑपरेशन सिंदूर की यादों को सहेजेगी सिंदूर वाटिका, लगेगी फाइटर जेट की प्रतिकृति
संभल, मई 23 -- नगर पालिका द्वारा बहजोई रोड स्थित तिवारी सराय में बनाई गई सिंदूर वाटिका अब शहर के आकर्षण का नया केंद्र बनने जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर की स्मृतियों को संजोने के उद्देश्य से तैयार की गई इस विशेष वाटिका को देशभक्ति और सैन्य गौरव की थीम पर सजाया जा रहा है। पालिका अब वाटिका के मुख्य द्वारा पर ऑपरेशन सिंदूर में तबाही मचाने वाले तेजस फाइटर जेट की प्रतिकृति बनाने जा रही है। इसके लिए वेस तैयार किया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद में नगर पालिका द्वारा सिंदूर वाटिका तैयार की गई थी। जिसमें पालिका द्वारा सिंदूर के पौधे रोपे गए थे। जो इस अभियान की पहचान को जीवंत रूप देने का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही पालिका ने वाटिका की दीवारों पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी आकर्षक पेंटिंग बनवाई हैं। इन चित्रों में सेना के साहस, देशभक्ति और अभियान की झलक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.