अररिया, मई 23 -- जोकीहाट, (एस)। सूखे नशे धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में जोकीहाट थाना पुलिस को लगातार दूसरे दिन भी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए कुल 12.4 ग्राम स्मैक बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- 38 ग्राम स्मैक और डिजिटल तराजू के साथ धंधेबाज गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई जोकीहाट के थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों और नशा के धंधेबाजों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाईस्कूल चौक स्थित बाबुल मोटरसाइकिल गैरेज में अवैध रूप से स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की सत्यता ...