सीतामढ़ी, मार्च 30 -- बाजपट्टी। बखरी चौक के पास शनिवार देर शाम ऑटो और ईख पेराई करने वाली जुगाड गाड़ी के आमने सामने के टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया। घायलों में सोबरौली गांव के बैजू सिंह,पुपरी के रिंकी देवी, मौलानगर के मो सैफुल्लाह तथा मो अली, चोरोत के ऊषा कुमारी तथा उपेंद्र मुखिया शामिल है। बैजू सिंह,रिंकी देवी, मो सैफुल्लाह तथा मो अली को रेफर किया गया है। पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त कर थाने ले आई। उधर रविवार दोपहर बड़वा टोला के पास बाइक दुर्घटना में जानीपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के दो छात्र दरभंगा के सत्यम तथा सोनबरसा के शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हि...