हापुड़, मई 20 -- कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा चलती ऑटो के पीछे लटककर सफर करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक काफी देर तक ऑटो के पीछे चढ़ा रहा, जिससे उसकी जान को खतरा बना रहा। सड़क पर गुजर रहे लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे लापरवाहीपूर्ण और खतरनाक बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह स्टंट या लापरवाही से न केवल युवक की जान जोखिम में पड़ सकती है बल्कि सड़क हादसा भी हो सकता है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...