बिहारशरीफ, मई 21 -- प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्कूलों के 20000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग उत्कृष्ट शिक्षा के लिए रटने की बजाय कॉन्सेप्ट आधारित प्रयोगों को प्राथमिकता फोटो: काव्या: ऑक्सफोर्ड एडवांटेज मास्टरमाइंड्स की नेशनल विजेता को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करते डीपीएस स्कूल के निदेशक ए खान। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। ऑक्सफोर्ड एडवांटेज मास्टरमाइंड्स 2025-2026 के नेशनल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में नूरसराय स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की वर्ग सातवीं की छात्रा काव्या सिन्हा ने नेशनल अवार्ड हासिल किया है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्कूलों के 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षा के लिए रटने की बजाय कॉन्सेप्ट आधारित प्रयोगों को प्राथमिकता दी गयी। यह भी पढ़ें- ऑक्सफोर्ड एडवांटेज मास्ट...