ऐपवा और भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च
पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऐपवा और भाकपा माले पूर्णिया द्वारा एक विरोध मार्च इंदिरा गांधी स्टेडियम से गिरजाघर चौक तक निकाला गया। इस राज्यव्यापी विरोध दिवस का मुख्य उद्देश्य नूरसराय भीड़ द्वारा एक महिला से सरेआम बलात्कार की कोशिश की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग थी। इस दौरान यह मांग की गई कि सभी आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की जाय। इनके अलावा स्पीडी ट्रायल चला कर कड़ी से से कड़ी सजा दी जाए। पीड़िता व उनके परिवार की सुरक्षा की पुख्ता गारंटी की जाए। इस विरोध दिवस में मुख्य रूप से ऐपवा के जिला संयोजक और राज्य कमेटी सदस्य सुलेखा देवी, महावती देवी, नाजरा खातून, नूरसमा खातून, गीता देवी, माले के जिला कमेटी के सदस्य इस्लाम उद्दीन, अविनाश पासवान,चतुरी पासवान, चन्द्रशेखर राय, सुशील त्रॄषि, सूरज मंडल, छोटा इस्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.