रांची, मई 23 -- खूंटी, संवाददाता। एसआईआरबी-2 में वेतन एवं भत्ते मद से  28 बार मे 22 लाख 69 हजार 657 रुपये की कथित अवैध निकासी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

जांच प्रक्रिया जिला प्रशासन द्वारा खूंटी थाना में अवैध निकासी से संबंधित शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित करने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि जांच के प्रथम चरण में आरोपी अकाउंटेंट अजीत कुमार सिंह एवं जिस खाते में राशि भेजी गई है, उस खाताधारक शुभम का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम संबंधित पते और घरों पर जाकर जांच करेगी।

आरोपी की स्थिति उन्होंने बताया कि आरोपी अकाउंटेंट फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के द...