एसबीयू में नेशनल रैपिड और ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप शुरू
रांची, मार्च 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। सरला बिरला विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का शुभारंभ बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि निर्वाचित मेयर रोशनी खलखो ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल युवाओं में एकाग्रता, रणनीतिक सोच और धैर्य विकसित करते हैं। उन्होंने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन झारखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 450 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें झारखंड के लगभग 150 प्रतिभागी भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रोसी जगनाथन, सरला बिरला पब्लिक स्कूल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.