कोडरमा, जुलाई 1 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 71वां स्थापना दिवस बुधवार को मरकच्चो शाखा में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राहकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक पप्पू प्रसाद गुप्ता ने भारतीय स्टेट बैंक की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एसबीआई हमेशा ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरते हुए आधुनिक और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर बैंक कर्मियों ने ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएं देने तथा बैंक की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- दिनेशपुर में एसबीआई का 71वां ...