बदायूं, मई 23 -- सदर तहसील में तैनात एसडीएम मोहित कुमार सिंह को एडीएम के पद पर प्रोन्नति मिलने पर क्षत्रिय महासभा एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा भव्य विदाई व सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान एडीएम बने मोहित कुमार सिंह को पुष्पमाला, अंग वस्त्र, पगड़ी, महाराणा प्रताप का चित्र तथा तलवार भेंट की गई। इस मौके पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ , डॉ. सुशील कुमार सिंह, विजय रतन सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, अखिलेश चौहान, जगमोहन सिंह राघव, रतनवीर सिंह तोमर, महीपाल सिंह तोमर, राजपाल सिंह राठौड़, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अरविंद परमार, रूप किशोर सिंह, सुरेश सिंह सिसौदिया, गुड्डी राजपूत और विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हिमांशु बने एसडीएम सदर, शत्रुहन को भा...