बदायूं, मई 24 -- इस्लामनगर के बाहरी इलाके में एक घर में डकैती और गृहस्वामी दंपति संग परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर नगदी व जेवरात ले जाने वाले बदमाशों की धरपकड के लिये एसटीएफ को लगाया गया है। एसडीएम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी। निजाकत के घर मंगलवार रात हुई डकैती व इसी रात सिठौली गांव के चार घरों में लूट के बाद शुक्रवार रात एक दंपती से 50 हजार की लूट के बाद अब बदमाशों की तलाश में एसटीएफ को लगा दिया गया है। जिले में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं के चलते बदायूं की पुलिस और यहां तैनात अफसर सवालों के घेरे में आ चुके हैं। सीएम कार्यालय से लेकर डीजीपी तक रिपोर्ट तलब कर चुके हैं। जिसके बाद बरेली के डीआईजी अजय साहनी दो बार इस्लामनगर जा चुके हैं। पांच दिन बीतने के बाद जिले की पुलिस अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली। इसको देखते हुये बरेली य...