एसएसबी मुख्यालय से भिनगा बाजार तक निकाली गई साइकिल यात्रा
श्रावस्ती, मई 24 -- श्रावस्ती, संवाददाता। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी जवानों ने साइकिल से यात्रा कर लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। फिट इंडिया मूवमेंट के संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के 75 वें संस्करण में कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान कमांडेंट ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। फिट इंडिया मूवमेंट केवल एक अभियान नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का राष्ट्रीय प्रयास है। यह भी पढ़ें- एसएसबी जवानों ने चलाई साइकिल युद्ध के वैश्विक संकट के बीच, हम सभी पेट्रोलियम पदार्थों की समस्या को झेल रहे हैं। ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.