एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बांटी 50 हाईटेक साइकिलें
रुद्रपुर, मई 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर पुलिस के 'फिट पुलिस, ग्रीन पुलिस और अनुशासित पुलिस' अभियान को नई गति मिली है। एसएसपी अजय गणपति की पहल पर पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय परिसर के लिए 50 हाईटेक साइकिलें शामिल की गई हैं। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को साइकिलें वितरित कीं। काया बाइक्स के सहयोग से उपलब्ध कराई गई इन साइकिलों का उपयोग दैनिक शासकीय कार्यों में किया जाएगा। इससे वाहनों पर निर्भरता कम होगी, ईंधन की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साइकिलों के सुरक्षित रखरखाव के लिए पुलिस लाइन और कार्यालय परिसर में विशेष साइकिल स्टैंड भी बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- नो व्हीकल डे पर पैदल निकले एसएसपी अजय गणपति एसएसपी ने कहा कि नियमित साइकिलिंग से पुलिसकर्मियों की फिटनेस, कार्यक्षमता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.