एसएसपी को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच की मांग
रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर। अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर नकली एनसीईआरटी की किताबों के मामले में गोदाम स्वामी को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की। अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा गया कि गल्ला मंडी निवासी राजेश कुमार जैन को गोदाम किराए पर देने के मामले में अनुचित रूप से आरोपी बनाया जा रहा है, जबकि उन्होंने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया था। ज्ञापन में कहा गया कि किरायेदार के साथ विधिवत रेंट एग्रीमेंट किया गया व पुलिस सत्यापन भी समय पर कराया गया। इसके बावजूद कार्रवाई होना उचित नहीं है। साथ ही यह भी बताया गया कि राजेश कुमार जैन का सामाजिक और व्यावसायिक जीवन स्वच्छ रहा है और उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। सभा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.