एलटी ग्रेड कला मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) के कला विषय की मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। 13 जून को लखनऊ में सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अनुसचिव शैलेन्द्र सिंह ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अपने ओटीआर नंबर के जरिए प्रवेश-पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केन्द्र पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लाना अनिवार्य है। केन्द्र में परीक्षा प्रारंभ होने डेढ़ घंटा पूर्व प्रवेश दिया जाएगा तथा 45 मिनट पहले प्रवेश बन्द कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती के दो विषयों के प्रवेश पत्र जारी यह भी पढ़ें- 3148 अभ्यर्थियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.