नई दिल्ली, मई 24 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) में ठेके पर नर्सों की नियुक्ति के खिलाफ ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन ने सोमवार से दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की है। इस वजह से नर्स सुबह नौ से 11 बजे तक दो घंटे हड़ताल करेंगी। फेडरेशन ने ठेके पर नर्सों की नियुक्ति रोकने और स्थायी तौर पर नियुक्ति करने की मांग की है। फेडरेशन का कहना है कि पहले आउटसोर्सिंग के जरिये नर्सों की नियुक्ति नहीं करने का संस्थान प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया था। कहा गया था कि नर्सिंग कर्मचारियों की स्थायी नियुक्तियां होंगी लेकिन आउटसोर्सिंग के जरिये नियुक्तियां शुरू कर दी गईं। इसके विरोध में नर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल में काली पट्टी बांधकर काम किया। इसी क्रम में अब दो घंटे हड़ताल की चेतावनी दी है। फेडरेशन ने कहा है कि म...