दरभंगा, मार्च 27 -- दरभंगा। डीएमसीएच के मातृ शिशु अस्पताल में गुरुवार की सुबह पानी का मोटर खराब हो जाने से वहां घंटों अफरातफरी मची रही। शौचालय में जलापूर्ति ठप रहने के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पानी के अभाव में वहां के लेबर रूम में साफ सफाई के लिए दूसरी जगह से पानी भरकर लाना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे वैकल्पिक व्यवस्था कर जलापूर्ति बहाल किए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सूत्रों के अनुसार तीन दिनों पहले भी सबमर्सिबल बोरिंग का मोटर खराब हो जाने से जलापूर्ति कई घंटे तक ठप रही थी। अधीक्षक से संपर्क स्थापित करने के बाद स्वास्थ्य प्रबंधक कमल उपाध्याय की मौजूदगी में नया मोटर लगाकर जलापूर्ति बहाल की गई थी। हालांकि तीन दिनों बाद दोबारा मोटर के खराब हो जाने से वहां घंटों अफरातफरी मची रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...