इटावा औरैया, मई 20 -- इटावा। एमनीव विज़न स्कूल में 5 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने फीता काटकर किया। समर कैंप के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने एडवेंचर कैंप की रोमांचकारी गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। कैंप में बच्चों के लिए अनेक आकर्षक गतिविधियों की विशेष व्यवस्था की गई, जिनमें बुल राइड, हॉर्स राइडिंग, कैमल राइडिंग, ट्रैम्पोलिन, कमांडो नेट, जिपलाइन, वाटर रोलर, वाटर बोटिंग, बर्मा ब्रिज, स्नो हाउस, फोम पार्टी एवं रेन डांस प्रमुख आकर्षण रहे। इसके अतिरिक्त टैटू आर्ट, पॉटरी आर्ट तथा कार्टून कैरेक्टर एक्टिविटी ने भी बच्चों का खूब मनोरंजन किया। यह भी पढ़ें- संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल में समर कैंप मोटू पतलू और मिकी माउस झूलों के साथ बच्चों ने यादगार पल बिता...