एमएस धोनी की इस शर्त पर हो सकती है IPL 2026 में वापसी, CSK के लिए आई दोहरी खुशखबरी
नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। धोनी की आईपीएल 2026 में वापसी हो सकती है, मगर उसके लिए एक शर्त है। बता दें, 44 साल के एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच खेलने के लिए इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले धोनी का काफ इंजरी (पिंडली की चोट) हुई थी, जिस वजह से वह अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। माही की गैरमौजूदगी में सीएसके की हालत काफी पतली है। अभी तक खेले तीनों मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है और आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टीम सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है। सीएसके के लिए डबल खुशखबरी यह है कि डेवाल्ड ब्रेविस भी फिट होने की कगार पर हैं। यह भी पढ़ें- कोहली को बॉलिंग दो के नारे से गूंज उठा स्टेडियम, देखें विराट का रिएक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.