मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एनहांसड लर्निंग (एनपीटीईएल) के जनवरी से अप्रैल तक के सत्र में एमआईटी के 123 अभ्यर्थियों को गोल्ड मेडल मिला है। इन अभ्यर्थियों में शिक्षक और छात्र दोनों शामिल हैं। एनपीटीईएल लोकल चैप्टर के को-ऑर्डिनेटर प्रो. आशीष कुमार ने बताया कि इस सत्र में 900 प्रतिभागियों (छात्रों व संकाय सदस्यों) ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 877 परीक्षा में शामिल हुए व 767 प्रतिभागियों ने प्रमाणपत्र प्राप्त किए।सफल प्रतिभागियों में 68 कोर्स टॉपर्स हैं। इसके अलावा 123 को स्वर्ण प्रमाण पत्र, 269 अभ्यर्थियों को रजत और 254 को इलाइट प्रमाण पत्र मिला है। 121 को सफल प्रमाणपत्र दिया गया है। यह भी पढ़ें- एमआईटी के 123 अभ्यर्थियों को एनपीटीईएल में मिला स्वर्ण एमआईटी के आईटी विभाग के प्रो. आशीष कुम...