पटना, अप्रैल 5 -- भारतीय खाद्य निगम बिहार में 130 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद रही है। किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है। रविवार तक एफसीआई क्रय केंद्रों पर 543 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। एफसीआई आंचलिक कार्यालय कोलकाता के कार्यकारी निदेशक फ्लाइट ले.(सेवानिवृत्त) मनोज कुमार गोगोई ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एफसीआई क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के बाद किसान को 48 घंटे में भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि किसान औने-पौने दाम पर बिचौलिए को गेहूं देने की जगह क्रय केंद्र पर बेचें। उन्होंने रविवार को मुजफ्फरपुर मंडल कार्यालय बिक्री केंद्र पर खरीद कराई। किसानों को दो घंटे के अंदर भुगतान कराया। मौके पर उपमहाप्रबंधक सुशील कुमार सिंह, मंडल प्रबंधक आयुष्मान शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...