सोनभद्र, मई 1 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल को आईबीसी व्यावसायिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण (ओएचएस एंड ई) उत्कृष्टता पुरस्कार2026 में फायर सेफ्टी एक्सीलेंस (मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन श्रेणी) के अंतर्गत प्रतिष्ठित प्लेटिनम ट्रॉफी और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 30 अप्रैल 2026 को मुंबई में आयोजित आईबीसी एचएसई समिट- कम-अवार्ड समारोह में प्रदान किया गया। यह उपलब्धि कार्यस्थल पर उच्चतम स्तर की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरणमानकों के प्रति विंध्याचल की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसे आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग से और सुदृढ़ किया गया है। स्टेशन की ओर से इस पुरस्कार को बिस्वजीत देओरी, उप महाप्रबंधक (ओएंडएम-सिविल) ने प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...