चतरा, मई 20 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी नार्थ कर्णपुरा परियोजना द्वारा गांव के प्रतिभान खेलाडियो को तराशने के उद्देश्य से ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन बुधवार से आरंभ होगा। एनटीपीसी की ओर से बताया गया कि जिसका मुख्य उद्देश्य खेल एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है ।क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 23 मई तक होगा। टूर्नामेंट का आयोजन उड़ान स्टेडियम में प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से आरंभ होगा। इस प्रतियोगिता में टंडवा, राहम, दुदवा, नईपास, एसोसिएट्स (सपोर्ट स्टाफ), गाड़ीलोंग, कामता, सीआईएसएफ, एनटीपीसी एवं ब्लॉक ऑफिस की टीमें भाग लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...