एनएसएस शिविर का किया शुभारंभ
देहरादून, मार्च 21 -- देहरादून। श्री गुरु राम राय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद कुमारी डॉली रानी मोहन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या दीपाली सिंघल, विभागाध्यक्ष प्रो संजय, डॉ अनीता मनोरी ध्यानी ने छात्रों को संबोधित किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेश कुमार ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह शिविर आगामी सात दिनों तक विभिन्न सामाजिक व जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा की भावना को सशक्त करेगा। इस दौरान प्रो संदीप नेगी, डॉ हरीश जोशी, जितेंद्र, सुखविंदर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.