बागपत, मई 22 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े डॉक्टर और कर्मचारियों को राहत मिली है। शासन से मानदेय के लिए बजट जारी कर दिया गया है। बजट मिलने की सूचना से सभी के चेहरे खिल गए है। अब बस खाते में मानदेय आने का इंतजार शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर एनएचएम से जुड़े डॉक्टर और कर्मचारियों ने गुरुवार को अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करते हुए जिला अस्पताल में धरना शुरू कर दिया था। बताया कि दो माह से मानदेय नहीं मिला और मई माह भी समाप्त होने जा रहा है। मानदेय न मिलने से तमाम तरह की परेशानियों में घिर गए है। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे चिकित्सक और कर्मी एक दिन के कार्य बहिष्कार से ही शासन और प्रशासन हरकत में आ गया, जिसके बाद मानदेय के लिए बजट जारी किया। संगठन के संयुक्त ...