एडी सिंह की पराजय के लिए तेजस्वी जिम्मेवार? पप्पू यादव बोले- अहंकार से हारे, कांग्रेस को मान-सम्मान नहीं मिला
पटना, मार्च 19 -- बिहार के राज्यसभा चुनाव में विपक्ष के इकलौते कैंडिडेट अमरेंद्रधारी सिंह उर्फ एडी सिंह की हार को लेकर कांग्रेस के तीन विधायकों की भूमिका पर बवाल जारी है। कांग्रेस के समर्थक और पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए उन्हें इस हार के लिए जिम्मेवार ठहराया है। पप्पू यादव ने कहा कि विपक्ष के नेतृत्व के अहंकार के कारण हार हुई, नहीं तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में इस जन्म में यह चुनाव नहीं हरा पाती। राज्यसभा के चुनाव में तीन कांग्रेस विधायकों के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एक विधायक ने वोट नहीं दिया था। इसकी जवह से पहली वरीयता के वोट में लीड लेने के बावजूद एडी सिंह जीत का कोटा नंबर नहीं हासिल कर सके और दूसरी वरीयता के वोट में भारतीय जनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.