एटा, मई 22 -- एटा में प्रदेश का चौथा सबसे बड़ा बिजली उत्पादन कारखाना होने के बाद भी जिले में बिजली संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी के मौसम में यूपीपीसीएल एवं डीवीडीएनएएल के सभी दावे हवा-हवाई और खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कागजी रोस्टर लागू होने के बाद भी दिन-रात अघोषित कटौती की जा रही है। वहीं शहर का भी बुरा हाल है, जहां घंटों की कटौती, लगातार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शहर के अंदर बिजली आपूर्ति के मामले में सबसे बुरे हालात कोतवाली देहात बिजलीघर से पोषित होने वाले दो दर्जन से अधिक मोहल्लों के साढ़े दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं एवं परिजनों के बने हुए है। कोतवाली देहात बिजलीघर से पोषित होने वाले सभी मोहल्लों में बीते एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बुरी तरह बदहाल बनी हुई है। सभी मोहल्लों में हर तीन से ...