एक से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग अभियान
हमीरपुर, मार्च 19 -- हमीरपुर। संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सरीला में एसडीएम बलराम गुप्ता की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तय की गई। बैठक में करीब 10 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम बलराम गुप्ता ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर अभियान है। इसमें सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन बेहद जरूरी है। एसडीएम ने स्वास्थ्य, नगर निकाय, शिक्षा, पशुपालन, ग्राम विकास और आपूर्ति विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का प्रभाव प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक पहुंचे।सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.