मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार एसटीएफ और औराई थाने की पुलिस ने डकैती के 15 और 13 साल पुराने दो मामलों में वांटेड दो डकैतों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया है। पानापुर के डाकाकांड में राजकिशोर भगत गिरोह के किशन सहनी उर्फ कृष्णदेव सहनी को बनघारा बाजार से पकड़ा गया। वहीं, औराई के कोकिलवारा डाकाकांड में मो. गजनी नदाफ को सीतामढ़ी के नानपुर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है。 यह भी पढ़ें- एक दशक से फरार डकैत गिरोह के दो शातिर गिरफ्तारकिशन सहनी की गिरफ्तारी बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने मीनापुर में राजकिशोर भगत गैंग के शातिर किशन सहनी उर्फ कृष्ण देव सहनी को गिरफ्तार किया है। 15 साल पहले 26 सितंबर 2011 को पानापुर में हुए डाकाकांड में किशन वांटेड था। किशन सहनी मूल रूप...