एक्टिव श्रमिकों की शत प्रतिशत ईकेवाईसी कराने पर जोर
अमरोहा, मई 24 -- जोया। सचिवों की बैठक में बीडीओ ने मनरेगा में सभी एक्टिव मजदूरों की 100 प्रतिशत ईकेवाईसी कराने पर जोर दिया। आगामी वर्षा ऋतु में पौधरोपण की कार्य योजना सोमवार तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पीएम सूर्य घर योजना में लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति सुनिश्चित करने की हिदायत दी। गर्मी एवं लू से बचाव के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीने के पानी की सार्वजनिक स्थान पर व्यवस्था करने के अलावा खराब हैंडपंपों को ठीक कराने की समीक्षा की। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्मित कराए गए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के आवासों पर प्लास्टर, रंगाई-पुताई एवं लोगों सहित लिखाई का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जिले के सभी 230 पंचायत रोजगार सेवकों को मिलेगा पहचान पत्र इस दौरान एपीओ मनरेगा नितिन कुमार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.