रांची, जनवरी 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बलराम कृष्ण कल्याण समिति यादव समाज ने फैसला किया है कि अधिक प्रतिनिधित्व लेने के लिए यादव समाज एकजुटता के साथ आगामी निकाय चुनाव लड़ेगा। मुख्य संरक्षक एवं राजद नेता कैलाश यादव ने कहा कि राज्य में यादव समाज की संख्या लगभग 14 फीसदी है। इसके बावजूद समाज आज सामाजिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है। समाज के लोगों को राजनीति में अपेक्षाकृत हिस्सेदारी नहीं मिली है। उन्होंने उक्त बातें बलराम कृष्ण कल्याण समिति यादव समाज की रविवार को धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा स्थित मैदान में हुई बैठक में कही। कैलाश यादव ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां करीब 60 फीसदी ओबीसी वर्गों की संख्या है। इसके बावजूद ओबीसी को मात्र 14 फीसदी आरक्षण मिलना सामाजिक विकास में अन्याय है। उन्होंने निकाय चुनाव में बीसी 1 और बीसी 2 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.