चंदौली, मई 20 -- चंदौली, संवाददाता । कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस एवं सिंचाई बन्धु की बैठक हुई। इसमें किसानों ने बिजली, खाद, बीज समेत अन्य सिंचाई संबंधित मुद्दे उठाए। वहीं गेहूं क्रय की तिथि बढ़ाने की मांग किया। इस दौरान डीएम ने किसानों की शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता देकर उनका त्वरित निस्तारण करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने किसान दिवस की बैठक में एआर कोआपरेटिव के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी प्रकट किया। उन्होंने एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- किसान दिवस में फार्मर आईडी पर जोर, खाद का मुद्दा उठा किसान दिवस में कृ...