एआई के जरिए वंदे भारत ट्रेन में पथराव करने वाला पकड़ा
मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि वंदे भारत ट्रेन में लगाए गए हाई-रिजोल्यूशन कैमरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की मदद से मुजफ्फरनगर क्षेत्र में ट्रेन पर पथराव करने वाले आरोपियों को पकड़ा गया है। रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स लगाए गए हैं, जिनमें एंटी-क्लाइम्बिंग फीचर भी शामिल है, जो दुर्घटना की स्थिति में एक कोच को दूसरे पर चढ़ने से रोकता है। प्रश्नकाल के दौरान सुरक्षा फीचर्स का उल्लेख करते हुए वैष्णव ने मुजफ्फरनगर की घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया 'वंदे भारत ट्रेनों' में हाई-रिजोल्यूशन कैमरे लगे हैं। हाल ही में मुजफ्फरनगर क्षेत्र में हुई एक घटना में, कैमरे में कैद एक व्यक्ति की छोटी सी तस्वीर के आधार पर और कुछ एआई तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.