ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाने की तैयारी में है लखनऊ सुपर जायंट्स? टॉम मूडी ने खोले पत्ते
नई दिल्ली, मई 24 -- लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी की कप्तानी ऋषभ पंत ने दो सीजन की है और दोनों सीजन टीम आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ऐसे में क्या कप्तानी में बदलाव होने वाला है? इस पर एलएसजी के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने खुलकर बात की और कहा कि टीम में रीसेट की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी एक पर उंगली नहीं उठाई जा सकती, लेकिन फिर भी हम बैठेंगे और कुछ बदलावों पर विचार करेंगे। एलएसजी इस सीजन सबसे पहले प्लऑफ्स की रेस से बाहर होने वाली टीम बनी थी। टॉम मूडी ने आखिरी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जिन पर आप उंगली उठा सकते हैं। मुझे लगता है कि सीजन के शुरुआती हिस्सों में, हमने खास तौर पर अच्छी बॉलिंग की। बदकिस्मती से, सीजन के पहले हिस्से में, या आधे से ज्यादा सीजन में, आप जानते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.