चम्पावत, जून 9 -- चम्पावत। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने देहरादून में ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक गजेंद्र सिंह बुदियाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चम्पावत, बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विद्युत विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बनबसा-टनकपुर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्थाओं की मजबूती, चम्पावत नगर क्षेत्र में भूमिगत विद्युत लाइन निर्माण, पूर्णागिरि धाम में विद्युतीकरण और स्ट्रीट लाइट स्थापना को लेकर विचार विमर्श किया। यह भी पढ़ें- टनकपुर नगर में लगाए जाएंगे वाटर कूलर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...