उसरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में छह जख्मी
गोपालगंज, मई 24 -- बैकुंठपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के उसरी गांव में शनिवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के कुल छह लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में एक पक्ष की दुर्गावती देवी, चांद ज्योति देवी, सोनू राम एवं शिवपरी कुमारी और दूसरे पक्ष की शारदा देवी और राजकुमार राम शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए तत्काल बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.