उल्ल नदी में गिरा अधेड़ पानी में डूबकर मौत
लखीमपुरखीरी, मई 21 -- मछली का शिकार करने गया अधेड़ नदी में डूब गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। कोतवाली सदर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी 50 वर्षीय रामजी कनौजिया बुधवार की दोपहर शहर से सटी उल्ल नदी में मछली का शिकार करने गया था। बताते हैं कि शिकार करते समय वह नदी में गिर गया और डूबने लगा। अधेड़ को नदी में डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- किऊल नदी में डूबने से युवक की मौत, देर रात मिला शव यह भी पढ़ें- दुग्दा में दामोदर में मछली पकड़ने के दौरान डूबा ग्रामीण यह भी पढ़ें- राप्ती नदी में डूबे युवक का शव बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.