उर्स में आखिरी दिन कब्बालों ने महफिल में बांधा शमां
रामपुर, मार्च 27 -- नगर से सटे ग्राम नवदिया स्थित दरगाह मटरू शाह मस्तान के सालाना उर्स के मौके पर आखिरी दिन भव्य कब्बाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दूर से आए मशहूर कब्बालों ने सूफियाना कलाम पेश कर महफिल में समां बांध दिया। देर रात तक चली इस महफिल में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने झूमकर कब्बालियों का आनंद लिया। जिसमें महिला कब्बाल आलिया इण्डियन दिल्ली और कस्बाल हाशिम सुल्तानी बहेड़ी ने कलाम पेश किए शानदार साउंड हैदर हुसैन की जानिब से लगाया गया।उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस दौरान कमेटी की जानि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.