पूर्णिया, मई 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता एवं समाजसेवी अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने बिहार सरकार के नवनियुक्त सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। मुलाकात के दौरान उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि रामकृपाल यादव एक अनुभवी एवं जनप्रिय नेता हैं। जिन्होंने लंबे समय से समाज और संगठन के लिए कार्य किया है। सहकारिता मंत्री के रूप में उनके नेतृत्व में राज्य में सहकारिता व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा किसानों, युवाओं एवं छोटे व्यापारियों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना राज्य के विकास के लिए सकारात्मक संकेत है। समाजसेवी अरवि...